देश की खबरें | पंजाब: जालंधर में बिश्नोई-बराड़ गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालंधर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के दो गुर्गों को पकड़ लिया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 15 जनवरी जालंधर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के दो गुर्गों को पकड़ लिया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की ओर से की गई गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और उसकी गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जालंधर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के दो अहम गुर्गों को गिरफ्तार किया है। काफी देर तक पीछा करने के बाद जब गिरोह के सदस्य ने पुलिस दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, तो पुलिस दल ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।’’

यादव ने कहा, ‘‘एक आरोपी को गोली लगी है और उसका उपचार किया जा रहा है, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे उसी समय पकड़ लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीजीपी ने कहा कि इससे मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों के व्यापार और जबरन वसूली के गिरोह में शामिल आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)