देश की खबरें | पंजाब में एक दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू लगेगाः अमरिंदर सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संबंधी महामारी से निपटने के लिए एक दिसंबर से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।
चंडीगढ़, 25 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संबंधी महामारी से निपटने के लिए एक दिसंबर से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के अंदेशे के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।
नई पाबंदियों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने एक दिसंबर से मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माने को दोगुना करने का निर्देश दिया।
मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माना 500 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े | Bollywood Actress Who Married Twice: एक नहीं बल्कि दो बार घर बसाने वाली बॉलीवुड की ये हैं 5 हीरोइने.
इन पाबंदियों के तहत सभी होटल, रेस्तरां और विवाह स्थल रात 9.30 बजे तक ही खुल सकेंगे। 15 दिसंबर को प्रतिबंधों की समीक्षा होगी।
मुख्यमंत्री ने लोगों को किसी भी हालात में लापरवाही नहीं बतरने को कहा।
इलाज के लिये दिल्ली से पंजाब आ रहे रोगियों की संख्या को देखते हुए राज्य के निजी अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की समीक्षा और उन्हें बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को निजी अस्पतालों को सहयोग के लिये प्रोत्साहित करने और कोविड देखभाल बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के संबंध में संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम करने का भी निर्देश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

