देश की खबरें | पंजाब में होंगे 14 फरवरी को नगर निगम तथा निगम परिषद एवं नगर पंचायत के चुनाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 निगम परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को कराये जाएंगे। राज्य चुनाव कार्यालय ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 निगम परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को कराये जाएंगे। राज्य चुनाव कार्यालय ने यह जानकारी दी।
पंजाब के राज्य निर्वाचन आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने बताया कि मतगणना 17 फरवरी को होगी।
संधू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता नगर निगमों एवं परिषदों के क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव में आ गयी है ।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभाव में रहेगी।
नामांकन की प्रक्रिया 30 जनवरी को शुरू होगी और उसकी आखिरी तारीख तीन फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच चार फरवरी को होगी और पांच फरवरी तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।
चुनाव प्रचार अभियान 12 फरवरी को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा।
संधू ने बताया कि आठ नगर निगमों के लिए 400 सदस्य और 109 निगम परिषदों/ नगर पंचायतों के लिए 1902 सदस्यों का चुनाव होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)