देश की खबरें | पंजाब: मानसा में किसानों और पुलिस के बीच झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मानसा में तीन पुलिसकर्मी उस वक्त घायल हो गए जब गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के मद्देनजर कम मुआवजे के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए 50 वाहनों में सवार होकर बठिंडा की ओर जा रहे किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, पांच दिसंबर पंजाब के मानसा में तीन पुलिसकर्मी उस वक्त घायल हो गए जब गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के मद्देनजर कम मुआवजे के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए 50 वाहनों में सवार होकर बठिंडा की ओर जा रहे किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई, जब भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां) से जुड़े करीब 300 किसान संगरूर से आ रहे थे और उन्हें मानसा के भीखी इलाके में रोक दिया गया जहां एक चेकपोस्ट बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि वे गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के आलोक में कम मुआवजा दिये जाने के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बठिंडा जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि भीखी थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुरवीर सिंह ने काफिले को रोकने की कोशिश की।

मानसा के पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह औलख ने कहा, ‘‘वे (किसान) इतने आक्रामक थे कि उन्होंने उन्हें (पुलिस को) कुचलने की कोशिश की और बैरिकेड्स में टक्कर मार दी। नतीजतन, एसएचओ गुरवीर सिंह के दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया, जहां से उन्हें उपचार के लिये बठिंडा के अस्पताल में भेजा गया ।’’

रामदत्तेवाला चौक पर किसानों की पुलिस के साथ फिर झड़प हुई, जहां पुलिस ने एक चेकपोस्ट स्थापित किया था।

इन मामलों में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\