देश की खबरें | पंजाब : संगरुर में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के संगरूर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 20 मार्च पंजाब के संगरूर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि संगरूर के दिरबा इलाके के गुर्जन गांव के रहने वाले तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़ितों ने कथित तौर पर सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह से शराब खरीदी थी।
अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मनप्रीत को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

