देश की खबरें | पंजाब: एसकेएम ने धान खरीद धीमी होने को लेकर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को पंजाब में कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं और धान की खरीद और उठान धीमा होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

लुधियाना/कपूरथला (पंजाब), 25 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को पंजाब में कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं और धान की खरीद और उठान धीमा होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ और यात्रियों को असुविधा हुई।

लुधियाना में किसानों ने समराला, खन्ना, दोराहा, माछीवाड़ा, जगराओं, मुल्लांपुर और रायकोट सहित कई स्थानों पर सड़कों पर धरना दिया।

एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, "पंजाब की आप सरकार और भाजपा नीत केंद्र सरकार दोनों इस गड़बड़ी के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।"

उन्होंने कहा कि उन्हें किसानों और राज्य की अर्थव्यवस्था की कीमत पर दोषारोपण का खेल नहीं खेलना चाहिए।

कपूरथला में आंदोलनकारी किसानों ने हमीरा में जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग, ढिलवां टोल प्लाजा, मुंडी मौर गांव के पास कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग और नयी अनाज मंडी के पास कपूरथला-सुल्तानपुरलोधी मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

पंजाब किसान यूनियन (बागी) के राज्य महासचिव गुरदीप सिंह ने दावा किया कि कपूरथला में कई जगहों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्रदर्शन किया गया।

होशियारपुर में प्रदर्शनकारी किसानों ने होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर रहीमपुर चौक पर यातायात अवरुद्ध कर दिया तथा केंद्र और राज्य सरकार पर धान की सुगम खरीद नहीं कर पाने का आरोप लगाया।

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाजीपुर चौक और दोसरका-हरियाणा मार्ग पर पंडोरी मयाल अनाज मंडी के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

अमृतसर में किसानों ने भगतवाला में जिला मंडी अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना दिया और अजनाला शहर के पास कुकरावाला में राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

इस बीच फगवाड़ा में भारती किसान यूनियन (दोआबा) के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया।

बीकेयू (डी) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने कहा कि शनिवार को यहां एक विशाल रैली और प्रदर्शन किया जाएगा।

बीकेयू (डी), किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) का एक घटक है। उसने बृहस्पतिवार को कहा कि वह धान खरीद में खामियों और अन्य मुद्दों के विरोध में 26 अक्टूबर से अनिश्चित काल के लिए राज्य में कुछ स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी