MLA Sukhvinder Sukhi Join AAP: पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुक्खी आप में शामिल
शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में बुधवार को शामिल हो गए.
चंडीगढ़, 14 अगस्त : शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में बुधवार को शामिल हो गए.
मान ने सुक्खी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्होंने हमेशा दलितों के कल्याण के लिए काम किया है. इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : Mumbai Shocker: मुंबई में सिर्फ 25 रुपये के लिए युवक ने की दोस्त हत्या, ऑटोरिक्शा का किराया देने से किया था मना
सुक्खी पेशे से चिकित्सक हैं. वह पहली बार 2017 में एसबीएस नगर जिले की बंगा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में वह फिर से शिअद के टिकट पर विधायक चुने गए.