देश की खबरें | पंजाब : शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के सदस्य 24 जून को सर्वदलीय बैठक में लेंगे हिस्सा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा ने हाल में केंद्र द्वारा जारी कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन अध्यादेशों के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा 24 जून को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने का फैसला किया है।

चंडीगढ़, 23 जून शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा ने हाल में केंद्र द्वारा जारी कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन अध्यादेशों के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा 24 जून को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने का फैसला किया है।

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला किया गया । शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की ।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी झड़प: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान, कहा- चीन को यह समझना होगा कि 1962 का नहीं, ये 2020 का भारत है.

मुख्यमंत्री ने केंद्र के कृषि से जुड़े अध्यादेशों पर सर्वसम्मति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायी है।

अमरिंदर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि राज्य के लिए अध्यादेश ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य है’’ क्योंकि ये किसानों के हितों के खिलाफ हैं और इनसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था खत्म हो सकती है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 846 नए मरीज पाए गए, 42 की मौत: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्र ने हाल में कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (प्रोत्साहन एवं सुविधायें) अध्यादेश, मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता अध्यादेश तथा आवश्यक वस्तु (संशोधन) अध्यादेश को पारित किया था।

केंद्र ने कहा है कि ये अध्यादेश कृषि क्षेत्र की तस्वीर को बदल देंगे और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\