एजेंसी न्यूज

MI vs PBKS, IPL 2023 Match 31: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 215 रनों का विशाल लक्ष्य, सैम करन ने खेली 55 रनों की तूफानी पारी

मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये. जेसन बेहरनडोर्फ, कैमरून ग्रीन, जोफ्रा आर्चर और अर्जुन तेंदुलकर को भी एक-एक सफलता मिली लेकिन ये सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. अर्जुन ने तीन ओवर में 48 जबकि बेहरनडोर्फ ने इतने ही ओवर में 41 रन लुटाये.

MI vs PBKS, IPL 2023 Match 31: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 215 रनों का विशाल लक्ष्य, सैम करन ने खेली 55 रनों की तूफानी पारी
सैम करन (Photo Credits: IPL/Twitter)

मुंबई: कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन (Sam Curran) की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी और हरप्रीत भाटिया (Harpreet Bhatia) के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 गेंद में 92 रन की साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आठ विकेट पर 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

कुरेन ने 29 गेंद में 55 रन की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाये जबकि भाटिया ने 28 गेंद में 41 रन की पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के मारे. जितेश शर्मा ने सात गेंद में चार छक्के जड़ 25 रन बनाये जिससे पंजाब ने आखिरी पांच ओवरों में 96 रन बटोरे. MI vs PBKS, IPL 2023 Match 31 Live Score Update: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 215 रनों का विशाल टारगेट, सैम करन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने खेली आतिशी पारी

मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये. जेसन बेहरनडोर्फ, कैमरून ग्रीन, जोफ्रा आर्चर और अर्जुन तेंदुलकर को भी एक-एक सफलता मिली लेकिन ये सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. अर्जुन ने तीन ओवर में 48 जबकि बेहरनडोर्फ ने इतने ही ओवर में 41 रन लुटाये. ग्रीन और आर्चर ने चार-चार ओवर में क्रमश: 41 और 42 रन दिये.

पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने के बाद ग्रीन ने पारी के तीसरे ओवर में चौका खाने के बाद मैथ्यू शॉट (10 गेंद में 11 रन) को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलायी. दूसरे छोर से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (17 गेंद में 26 रन) ने जेसन बेहरेनडॉर्फ के खिलाफ दो छक्के लगाये तो वहीं अथर्व तायडे (17 गेंद में 29 रन) ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ स्लिप के ऊपर से छक्का लगाया.

दोनों बल्लेबाजों ने छठे ओवर में पीयूष चावला के खिलाफ एक-एक चौका लगाकर पावर प्ले में टीम के स्कोर को एक विकेट पर 58 रन कर दिया. अगले ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को पगबाधा कर तायडे के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 25 गेंद में 47 रन की साझेदारी को तोड़ा.

चावला ने 10वें ओवर में पंजाब को दो झटके दिये. लियाम लिविंगस्टोन (12 गेंद में 10 रन) स्टंप हुए तो वहीं तायडे गेंद को विकेट पर खेल बैठे.

हरप्रीत भाटिया और कप्तान सैम कुरेन अगले चार ओवर में सिर्फ 22 रन बटोर सके. कुरेन ने 15वें ओवर में ऋतिक शौकिन के खिलाफ छक्का लगाकर रन गति को तेज किया तो वही 16वें ओवर में तेंदुलकर का स्वागत छक्के से किया. उन्होंने इस ओवर में एक चौका जड़ स्ट्राइक भाटिया को दिया जिन्होंन छक्का और दो चौका लगाया. पंजाब ने इस ओवर से 31 रन  बटोरे. य इस आईपीएल के सबसे महंगे ओवर के बराबर है.

हरप्रीत ने आर्चर के खिलाफ तो वहीं कुरेन ने ग्रीन के खिलाफ लगातार दो गेंदों पर छक्का लगाया. ग्रीन ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर भाटिया को बोल्ड किया लेकिन क्रीज पर आये जितेश शर्मा ने लगातार दो छक्के लगा दिये. कुरेन 19वें ओवर में आर्चर के खिलाफ दो चौके जड़ इस सत्र का पहला अर्धशतक पूरा किया लेकिन आखिरी गेंद पर आउट हो गये. जितेश शर्मा ने आखिरी ओवर में आउट हाोने से पहले बेहरनडोर्फ के खिलाफ दो छक्के लगाकर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).