पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अरविंदरजीत सिंह को मारी गोली, हुई मौत
पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात लखन के पड्डा गांव की है। उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) परमजीत सिंह ने अरविंदरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है।
चंडीगढ़: पंजाब के कपूरथला जिले में पुलिस ने कर्फ्य के दौरान वाहन से जा रहे 24 वर्षीय अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और उसके दोस्त को खुद पर हमला होने की आशंका में गोली मार दी जिससे कबड्डी खिलाड़ी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात लखन के पड्डा गांव की है. उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) परमजीत सिंह ने अरविंदरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है.
उन्होंने बताया कि एएसआई कार से अपने दोस्त मंगू को गांव छोड़ने जा रहा था तभी रात करीब दस बजे कर्फ्यू लगे इलाके में उसे अपनी ओर एक वाहन आता दिखाई दिया. पुलिस के मुताबिक एएसआई और उसके दोस्त ने अरविंदरजीत की कार का पीछा किया और कार को रुकने का इशारा किया जिस पर कार रुक गई। अरविंदरजीत और उसका दोस्त कार के नजदीक गए तो परमजीत ने खुद पर हमला होने की आशंका में सरकारी पिस्तौल से चार से पांच गोलियां चला दी जिससे अरविंदरजीत की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया. यह भी पढ़े: पंजाब पुलिस ने हमला का शिकार हुए अपने सह कर्मी के साथ एकजुटता जताने के लिए अभियान शुरू किया
पुलिस के मुताबिक कबड्डी खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोस्त को जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो अब खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि एएसआई और अरविंदरजीत की कोई दुश्मनी नहीं थी और यह घटना भ्रम की वजह से हुई। पुलिस ने एएसआई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

