चंडीगढ़, 21 सितंबर पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को कई जगहों पर छापेमारी शुरू की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ जो अब भी राज्य के सभी जिलों में जारी है।
सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस की कई टीम इस अभियान का हिस्सा है।
गोल्डी बराड़ गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है।
सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सतींदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है और वह 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा चला गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY