पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जालंधर के लाडोवाली रोड पर एक विशेष जांच के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
चंडीगढ़, 17 जून : पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने जालंधर के लाडोवाली रोड पर एक विशेष जांच के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की स्वापक निरोधक शाखा ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सनी, स्माइल उर्फ शेरू, दिवांश उर्फ वंश, हैप्पी और लव कुमार के रूप में की गयी है. सभी आरोपी जालंधर के ही रहने वाले हैं. यह भी पढ़ें : Bihar: ‘अग्निपथ’ पर युवाओं का तांडव, समस्तीपुर और लखीसराय में ट्रेन में लगाई आग
आधिकारिक बयान के मुताबिक पुलिस ने उनके पास से चार .32 बोर की पिस्तौल, छह मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस, 6.5 लाख रुपये, 103 ग्राम हेरोइन, तीन कारें और 550 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है.
संबंधित खबरें
फैक्ट चेक: क्या इजरायल ने भारतीय पत्रकार Aditya Raj Kaul को किया गिरफ्तार? जानें वायरल दावे की सच्चाई
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Punjab State Dear Holi Bumper 2026 Lottery Result Today: आज शाम 6 बजे घोषित हुआ डियर होली बंपर लॉटरी के नतीजे, यहां देखें विनर की पूरी लिस्ट
Punjab State Dear Holi Bumper 2026 Lottery Result Today: आज शाम 6 बजे घोषित होंगे डियर होली बंपर लॉटरी के नतीजे, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्राइज डिटेल्स
\