देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में पुलिस ने पाकिस्तान से कथित संबंध रखने वाले एक हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 27 अप्रैल पंजाब में पुलिस ने पाकिस्तान से कथित संबंध रखने वाले एक हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी के पास से सात पिस्तौल, चार कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ अमृतसर ने पाकिस्तान से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और अमृतसर से अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से सात पिस्तौल, चार कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद रुपये बरामद किए।"

यादव के मुताबिक, बरामद हथियार में .30 बोर की पांच पिस्तौल और ग्लॉक नौ एमएम की दो पिस्तौल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में रह रहा जस्सा अपने स्थानीय सहयोगी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा और अभिषेक कुमार की मदद से भारत-पाक सीमा के माध्यम से अवैध हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी करता है।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा भी हवाला लेनदेन में कथित रूप से शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट