एजेंसी न्यूज

मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने हरियाणा से तीसरे संदिग्ध को पकड़ा

पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है. दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे.

मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने हरियाणा से तीसरे संदिग्ध को पकड़ा
सिद्धू मूसेवाला (Photo Credits: Twitter)

पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है. दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे. पंजाब पुलिस ने तीन जून को फतेहाबाद से दो संदिग्धों को पकड़ा था और मूसेवाला की हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

पुलिस ने मानसा जिले में मूसेवाला ही हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी. गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह पर हमलावरों को साजो-सामान मुहैया कराने का आरोप है. पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी. राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई. यह भी पढ़ें : एमटीवी पुरस्कार : जेनिफर लोपेज ‘जनरेशन अवार्ड’ से सम्मानित, ‘स्पाइडर मैन’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म

इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे. मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी. पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था. गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).