देश की खबरें | पंजाब: व्यक्ति ने हथौड़े से वार कर पत्नी और बेटी को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में 60 वर्षीय एक फैक्टरी कर्मी ने कथित तौर पर हथौड़े से अपनी पत्नी और बेटी के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और संदेह है कि यहां एक नहर में कूद कर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
लुधियाना, 12 फरवरी पंजाब में 60 वर्षीय एक फैक्टरी कर्मी ने कथित तौर पर हथौड़े से अपनी पत्नी और बेटी के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और संदेह है कि यहां एक नहर में कूद कर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि प्यारा सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी स्वर्णकार कौर (53) और बेटी राजवंत कौर (22) की हत्या कर दी। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब वो बृहस्पतिवार रात को शेरपुर खुर्द कॉलोनी स्थित अपने आवास में सो रही थीं।
उन्होंने कहा कि दोनों की हत्या करने के बाद वह अपने घर से फरार हो गया ।
बाद में पुलिस को उसकी मोटरसाइकिल यहां से करीब 20 किमी दूर दोराहा के पास सरहिंद नहर के किनारे मिली।
पुलिस को शक है कि अपराध करने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी।
उन्होंने कहा कि हालांकि, उसका शव अब तक बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार भागने से पहले सिंह ने फोन पर अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह को सूचना दी थी कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है और वह आत्महत्या करने जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

