देश की खबरें | पंजाब मेल का रास्ता बदला गया, किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने सोमवार को पंजाब मेल का रास्ता मोड़ दिया तथा एक अन्य ट्रेन को बीच में ही रोक दिया गया जिसके बाद रेलवे पर यह आरोप लगे कि दिल्ली में हो रहे आंदोलन में किसानों को शामिल होने से रोकने के लिए ऐसा किया गया।

नयी दिल्ली, एक फरवरी रेलवे ने सोमवार को पंजाब मेल का रास्ता मोड़ दिया तथा एक अन्य ट्रेन को बीच में ही रोक दिया गया जिसके बाद रेलवे पर यह आरोप लगे कि दिल्ली में हो रहे आंदोलन में किसानों को शामिल होने से रोकने के लिए ऐसा किया गया।

रेलवे की ओर से कहा गया है ट्रेनों के परिचालन की आवश्यकता को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

सूत्रों ने बताया कि किसानों का एक समूह पिछली रात फिरोजपुर में पंजाब मेल में चढ़ा था और वह दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे।

दिल्ली से होकर जाने वाली ट्रेन को हरियाणा के रोहतक से रेवाड़ी की ओर तथा उससे आगे मुंबई के मार्ग पर मोड़ दिया गया।

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, “परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन का मार्ग बदला गया।”

पंजाब और हरियाणा से होते हुए, राजस्थान के गंगानगर से पुरानी दिल्ली जाने वाली एक अन्य ट्रेन को हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोक दिया गया।

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, “आज सुबह, फिरोजपुर मुंबई पंजाब मेल का मार्ग रोहतक से रेवाड़ी की ओर मोड़ दिया गया ताकि एक हजार किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा सके।”

पंजाब मेल दिल्ली में लगभग 20 मिनट के लिए रुकती है।

पंजाब के फिरोजपुर से शुरू होकर ट्रेन रोहतक से दिल्ली पहुंचती है।

ट्रेन का अगला स्टेशन नई दिल्ली होता है। सोमवार को ट्रेन मार्ग हरियाणा में रेवाड़ी से मोड़ दिया गया और फिर मुंबई के मार्ग पर भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी