खेल की खबरें | पंजाब किंग्स और केकेआर का मैच बारिश के कारण रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को यहां खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मैच को तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द कर दिया।

कोलकाता, 26 अप्रैल  कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को यहां खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मैच को तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द कर दिया।

मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

आंधी इतनी तेज थी कि मैदानकर्मियों को मैदान को कवर्स  से ढकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज हवा के कारण कुछ कवर्स फट गये और कुछ उड़कर बाउंड्री की तरफ चले गये।

मैच रोके जाते समय केकेआर ने जीत के लिए 202 रन का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के एक ओवर में सात रन बना लिये थे। उस समय सुनील नारायण चार और रहमानुल्लाह गुरबाज एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 83 जबकि प्रियांश आर्य ने 69 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।

पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाये।

केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा ने 34 रन देकर दो विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस