पंजाब में कोरोना वायरस के 10 नए मामले आए, एक महीने की बच्ची भी संक्रमित

रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मोहाली के परिवार के ये सदस्य उस शख्स के संपर्क में आये थे जो पहले संक्रमित पाया गया था।

जमात

चंडीगढ़, 19 अप्रैल पंजाब के मोहाली में एक महीने की बच्ची और उसके परिवार के तीन सदस्यों समेत 10 लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 244 हो गई है।

रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मोहाली के परिवार के ये सदस्य उस शख्स के संपर्क में आये थे जो पहले संक्रमित पाया गया था।

अन्य छह मामले जालंधर के हैं।

कुल पुष्ट मामलों में से, पंजाब के मोहाली जिले में सबसे ज्यादा 61 मामले हैं, इसके बाद जालंधर है, जहां से अब तक 47 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि एक मरीज को ऑक्सीजन दी जा रही है।

संक्रमण से 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया है जबकि 37 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी ने दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 6,607 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनसे से 5949 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 414 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब 191 मरीज संक्रमण से जूझ रहे (एक्टिव केस) हैं।

चंडीगढ़ में रविवार को तीन और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के पीड़ितों की तादाद 26 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, 56 साल का व्यक्ति, उसका 25 वर्षीय बेटा और डेढ़ साल की पोती कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वे सभी कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में आए थे।

इसके अलावा 13 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\