देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में ठंड जारी रही, हालांकि दोनों ही राज्यों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, सात जनवरी पंजाब और हरियाणा में ठंड जारी रही, हालांकि दोनों ही राज्यों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री अधिक है।
पंजाब में, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9, 12 और 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री तक अधिक है।
पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.8, 12.3, 12.2, 12.3, 11.4 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.1, 11.9 और 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री तक अधिक है।
नारनौल, रोहतक और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.6, 13.8 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

