देश की खबरें | महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ एक महान शख्सियत, जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए देश को एकजुट कर उसका नेतृत्व किया।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gagnrape Case: हाथरस मामले में योगी सरकार के बचाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ उन्होंने (महात्मा गांधी) विनम्रता पूर्वक कहा था कि आप दुनिया हिला सकते हैं। अहिंसा का उनका मार्ग किसी भी असंतोष को व्यक्त करने का एक तरीका है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ एक आत्मनिर्भर और संकल्पबद्ध व्यक्ति, जिन्होंने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत के लिए भारत का शानदार नेतृत्व किया।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- यूपी में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का जो विचार भी रखेगा, उसका समूल नाश सुनिश्चित.

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा आज भी देश में गूंजता है।’’

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि उनके आदर्श आज भी हमारे पथ प्रदर्शक हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अहिंसा परमो धर्म:" राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं।'

खट्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ' जय जवान-जय किसान के प्रणेता, सादगी और विनम्रता के पर्याय, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।'

महात्मा गांधी का जन्म आज ही के दिन 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वहीं, भारत के दूसरे प्रधानमंत्री शास्त्री का जन्म 1904 में उत्तर प्रदेश में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\