देश की खबरें | पंजाब: 111 किसानों का समूह बुधवार से शुरू करेगा आमरण अनशन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आंदोलन को और तेज करते हुए कहा है कि काले कपड़े पहने 111 किसानों का एक जत्था बुधवार से आमरण अनशन शुरू करेगा।
चंडीगढ़, 14 जनवरी पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आंदोलन को और तेज करते हुए कहा है कि काले कपड़े पहने 111 किसानों का एक जत्था बुधवार से आमरण अनशन शुरू करेगा।
इस बीच, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को मंगलवार को 50 दिन पूरे हो गए और किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें पानी पीने में भी कठिनाई हो रही है।
किसानों ने पहले कहा था कि डल्लेवाल कुछ भी नहीं खा रहे हैं और सिर्फ पानी पी रहे हैं।
डल्लेवाल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी सेहत हर दिन ‘‘बिगड़ती’’ जा रही है।
मंगलवार को धरना स्थल पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 111 किसानों का एक समूह बुधवार अपराह्न दो बजे से आमरण अनशन पर बैठेगा, वे काले कपड़े पहनकर पुलिस बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्वक बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि किसान बहुत भावुक हैं और उनका मानना है कि वे डल्लेवाल के बलिदान से पहले अपना बलिदान दे देंगे।
किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से भूख हड़ताल पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

