जरुरी जानकारी | पंजाब सरकार कपास पर ‘आढ़तियों’ का कमीशन घटाकर एक प्रतिशत करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को कहा कि किसानों के लाभ के लिए कपास पर ‘आढ़तियों’ का कमीशन 2.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया जाएगा।

चंडीगढ़, 30 अगस्त पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को कहा कि किसानों के लाभ के लिए कपास पर ‘आढ़तियों’ का कमीशन 2.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया जाएगा।

धालीवाल ने कहा कि धान और गेहूं की तुलना में अनाज मंडियों में कपास के मामले में ऐसा कोई खर्च नहीं है। धान और गेहूं की फसलों पर सफाई, भरने, तौलने और परिवहन पर खर्च होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार कपास किसानों के हित में पहले ही कपास पर बाजार शुल्क दो प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत कर चुकी है।

इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, धालीवाल ने मंगलवार को पंजाब कॉटन फैक्ट्रीज एंड गिनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य में कपास के कई कारखाने बंद होने के कगार पर हैं या कुछ नुकसान के कारण बंद भी हो गए हैं।

उन्होंने मंत्री से राज्य में कपास की फसल को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ कदम उठाने का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका