देश की खबरें | पंजाब सरकार युवाओं को देगी 2.77 लाख निजी नौकरी: मुख्यमंत्री मान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक साल में युवाओं को 29 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देने के बाद राज्य सरकार अब उनके लिए निजी क्षेत्र में 2.77 लाख नौकरियां सुनिश्चित करेगी।
चंडीगढ़, नौ जून पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक साल में युवाओं को 29 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देने के बाद राज्य सरकार अब उनके लिए निजी क्षेत्र में 2.77 लाख नौकरियां सुनिश्चित करेगी।
मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि आप सरकार ने अब तक राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में युवाओं को 29,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं।
उन्होंने दावा किया कि यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि पिछली सरकारों में से किसी ने भी युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी हैं।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने कहा कि योग्यता और पारदर्शिता ऐसे दो स्तंभ रहे हैं, जिनके आधार पर राज्य भर के युवाओं को नौकरी के अवसर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य सरकार निजी क्षेत्र में भी नई नौकरियां सृजित करने के भरसक प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नौकरियां पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)