देश की खबरें | सशस्त्र बल के जवानों को ‘शारीरिक क्षति’ होने पर 25 लाख की अनुग्रह राशि देगी पंजाब सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार सशस्त्र बल के जवानों को सेवा के दौरान ‘‘शारीरिक क्षति’’ के मामले में 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

अमृतसर, 26 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार सशस्त्र बल के जवानों को सेवा के दौरान ‘‘शारीरिक क्षति’’ के मामले में 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

मान ने यह भी कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि और प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के वे पूर्व सैनिक, जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही है, उनकी वित्तीय सहायता भी दोगुनी कर दी जाएगी।

पंजाब राज्य युद्ध नायक स्मारक एवं संग्रहालय में करगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

मान ने कहा, ''किसी युद्ध या झड़प में शहीद होने वाले सैनिकों को मुआवजा राशि दी जाती है। लेकिन अगर किसी सैनिक की हिमस्खलन, किसी दुर्घटना या फिर दिल का दौरा पड़ने, दिमाग की नस फट जाने के कारण अपने कर्तव्य के दौरान मृत्यु हो जाती है तो ऐसे मामलों में मुआवजा राशि नहीं दी जाती थी।''

उन्होंने कहा, ''उनकी सरकार अब शारीरिक क्षति के ऐसे मामलों में भी अनुग्रह राशि देने की शुरुआत करेगी।''

उन्होंने कहा कि यह पहल इसलिए शुरू की गई है क्योंकि इन परिस्थितियों में भी सैनिक अपने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\