देश की खबरें | पंजाब सरकार ने राज्य में सप्ताहांत लॉकडाउन का आदेश दिया, रात का कर्फ्यू दो घंटे बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने सोमवार को सप्ताहांत लॉगडाउन लगाने का आदेश दिया और कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए रात के कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी।

चंडीगढ़, 26 अप्रैल पंजाब सरकार ने सोमवार को सप्ताहांत लॉगडाउन लगाने का आदेश दिया और कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए रात के कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी।

राज्य सरकार ने साथ ही दुकानें शाम पांच बजे तक बंद करने का भी आदेश दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब में कोविड-19 मामलों में निरंतर और तेज बढ़ोतरी होने के कारण मंत्रिमंडल ने प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे लॉकडाउन लगाने और शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का आज फैसला किया। आप सभी से आग्रह करते है कि घर पर रहें और यदि बहुत आवश्यक हो तो ही बाहर निकलें। आपके पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है।’’

पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को यहां कैबिनेट बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सभी दुकानें सोमवार से शुक्रवार शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में अब रात का कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रतिदिन लागू रहेगा।

वर्तमान में, कर्फ्यू पाबंदी प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहती है।

राज्य में रविवार को कोविड-19 7,014 नये मामले सामने आये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\