देश की खबरें | पंजाब सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, लोग विधानसभा चुनाव में बदला लें: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया और लोगों से 2022 के विधानसभा चुनावों में उनसे "बदला लेने" की अपील की।

चंडीगढ़, 21 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया और लोगों से 2022 के विधानसभा चुनावों में उनसे "बदला लेने" की अपील की।

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब के मोगा में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी पार्टी हमेशा केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

उन्होंने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र दिल्ली के मुख्यमंत्री से 'सत्ता छीनना' चाहता है।

केजरीवाल पहले अमृतसर पहुंचे और फिर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोगा के बाघापुराना गए।

उन्होंने कहा कि चार साल पहले जब विधानसभा चुनाव हुए थे, तब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने "बड़े वादे" किए थे।

केजरीवाल ने अमरिंदर सिंह पर अपने चुनावी वादे नहीं निभाने और लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा, “कैप्टन साहब ने कहा था कि स्मार्टफोन दिए जाएंगे। किसे स्मार्टफोन मिले हैं, वे अपने हाथ उठाएं? कैप्टन साहब ने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसका कर्ज माफ किया गया, वे अपने हाथ उठाएं।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को नौकरी देने का भी वादा किया था।

उन्होंने कहा, "एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।"

उन्होंने कहा कि अमरमिंदर सिंह ने लोगों को धोखा दिया है।

उन्होंने लोगों को बताया कि उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से किए गए हर वादे को पूरा किया है।

केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त बिजली, सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की हालत में सुधार की बात की।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक "नये पंजाब" के सपने को पूरा करने की तैयारी के लिए प्रत्येक गांव और सड़क पर जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "हम एक ऐसा पंजाब चाहते हैं, जहां हर किसान, मजदूर, व्यापारी खुश हों।"

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

केजरीवाल ने आगे कहा कि वह केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब के किसानों को सलाम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "जो आंदोलन आपने पहले पंजाब में शुरू किया था, वह अब पूरे देश में फैल गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी