देश की खबरें | कोविड टीकों की कमी के बीच पंजाब सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस टीका कोविशील्ड के खत्म होने और कोवैक्सीन का भंडार सिर्फ एक दिन का बचने के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र से इनकी आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

चंडीगढ़, नौ जुलाई पंजाब में कोरोना वायरस टीका कोविशील्ड के खत्म होने और कोवैक्सीन का भंडार सिर्फ एक दिन का बचने के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र से इनकी आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में कोविड टीकों की आपूर्ति में वृद्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां शुक्रवार को सप्ताहांत तथा रात का कर्फ्यू हटा लिया गया तथा कॉलेज, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, बार और जिम उन लोगों के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी, जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "राज्य में कोविशिल्ड के समाप्त होने और कोवैक्सीन का भंडार सिर्फ एक दिन का होने के बीच, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फिर से केंद्र से टीकों की आपूर्ति में वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया।"

मुख्यमंत्री ने कोविड संबंधी एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य के लिए टीकों का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र के साथ काम करते रहें। सिंह ने कहा कि पंजाब में पहले ही लगभग 83 लाख पात्र लोगों (लगभग 27 प्रतिशत आबादी) को टीका लगाया गया है। 70 लाख लोगों को पहली खुराक, 13 लाख लोगों को दूसरी खुराक लगायी गयी है।

मुख्य सचिव विनी महाजन ने बैठक में कहा कि प्रशासन टीकों की अधिक खुराकों के लिए केंद्र के साथ संपर्क में है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को जीनोम अनुक्रमण में तेजी लाने को कहा ताकि कोरोना वायरस के नए स्वरूपों की शीघ्रता से पहचान हो सके। उन्होंने मोहाली में क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के लिए भारतीय परिषद चिकित्सा अनुसंधान (आईसीएमआर) के साथ समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर भी बल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज