एजेंसी न्यूज

पंजाब सरकार ने शनिवार से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कीं

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि अब एक महीने की गर्मी की छुट्टियां 11 अप्रैल से शुरू होंगी और दस मई तक रहेंगी।

पंजाब सरकार ने शनिवार से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कीं

चंडीगढ़, दस अप्रैल पंजाब सरकार ने शुक्रवार को राज्य के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले करने की घोषणा कर दी। इससे कुछ घंट पहले राज्य में एक मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था।

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि अब एक महीने की गर्मी की छुट्टियां 11 अप्रैल से शुरू होंगी और दस मई तक रहेंगी।

लॉकडाउन के कारण छात्रों को हुए शैक्षणिक सत्र नुकसान की भरपाई के लिए यह निर्णय किया गया है। राज्य में गर्मी की छुट्टियां सामान्यत: मई के अंत में शुरू होती हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने निर्णय किया है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को राज्य में कर्फ्यू लगाए जाने से पहले की परीक्षाओं के आधार पर प्रोन्नत किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी निजी स्कूलों को भी 11 अप्रैल से छुट्टियां शुरू कर देनी चाहिए लेकिन वे अपनी जरूरतों के मुताबिक यह अवधि बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

पांचवीं कक्षा की दो विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं जबकि आठवीं कक्षा की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शेष हैं।

मंत्री ने बताया कि बोर्ड दोनों कक्षाओं के लिए शेष परीक्षा लिए बगैर परिणाम घोषित कर देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).