देश की खबरें | पंजाब: अमृतसर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर मारा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में बुधवार को पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 20 दिसंबर अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में बुधवार को पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह (22) को दो किलो हेरोइन की बरामदगी के लिए जंडियाला गुरु ले जाया गया था, तभी उसने हथकड़ी पहने हुए वहां छिपाई गई पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की। सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतिंदर सिंह ने कहा, ‘‘मंगलवार को पूछताछ के दौरान अमृतपाल ने खुलासा किया कि उसने दो किलोग्राम हेरोइन छिपा रखी है। हम उसे मादक पदार्थ बरामद करने के लिए यहां लेकर आए थे।’’
पुलिस अधिकारी ने कहा, अमृतपाल ने यह नहीं बताया था कि उसने वहां कोई हथियार भी छिपाया है।
एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस दो किलोग्राम हेरोइन जब्त कर रही थी, तभी अमृतपाल ने नौ मिमी पिस्तौल निकाली और पुलिस पर गोलियां चला दी, जिससे एक अधिकारी घायल हो गया और एक अन्य बाल-बाल बचा, क्योंकि गोली उसकी पगड़ी को छूते हुए निकली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल कथित तौर पर कम से कम चार हत्याओं और हत्या के प्रयास के दो मामलों में शामिल था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

