देश की खबरें | पंजाब: पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में शामिल

चंडीगड़, 20 सितंबर अबोहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक अरुण नारंग बुधवार को यहां आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गए।

आप के बयान में बताया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नांरग को दल में शामिल कराया।

नारंग ने वर्ष 2017 में राज्य में हुए चुनावों में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराकर अबोहर विधानसभा सीट जीती थी।

उन्होंने इस वर्ष जुलाई में सुनील जाखड़ की बतौर पंजाब में भाजपा प्रमुख की नियुक्ति का विरोध किया था।

दल में नारंग का स्वागत करते हुए मान ने कहा कि पंजाब में आप का परिवार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नारंग के आप में आ जाने से अबोहर और इसके आसपास के क्षेत्र में दल को मजबूती मिलेगी।

बयान के अनुसार, आप ने बताया कि नारंग को दल की लोगों के हितों को लेकर की जा रही राजनीति ने प्रभावित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)