जरुरी जानकारी | पंजाब के वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए बजट पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया।

चंडीगढ़, 10 मार्च पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया।

आप आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा पेश किया गया यह पहला पूर्ण बजट है।

मार्च 2022 में सत्ता में आने के बाद ‘आप’ सरकार ने 22 मार्च को लेखानुदान पारित किया था और फिर साल के बचे हुए समय के लिए जून में अपना बजट पेश किया था।

चीमा ने विधानसभा में कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जाएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में ‘आम आदमी क्लीनिक’ में अब तक 10.50 लाख लोगों का इलाज किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा अब तक 26,797 नौकरियां दी गईं।

वित्त मंत्री चीमा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.96 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बजट का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 6,98,635 करोड़ रुपये होगा।

चीमा ने सदन को बताया कि पंजाब सरकार जल्द ही एक नई कृषि नीति लाएगी जिसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने फसल विविधीकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। साथ ही फसल बीमा योजना भी जल्द शुरू की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\