देश की खबरें | पंजाब के किसान ने सिंघू सीमा के पास आत्महत्या का प्रयास किया, रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के 65 वर्षीय एक किसान ने सोमवार को दिल्ली के सिंघू बॉर्डर के पास कथित रूप से किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 दिसंबर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के 65 वर्षीय एक किसान ने सोमवार को दिल्ली के सिंघू बॉर्डर के पास कथित रूप से किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पंजाब के तरण तारण के रहने वाले निरंजन सिंह को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

आत्महत्या की कोशिश से पहले किसान ने एक पत्र भी छोड़ा जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है।

आत्महत्या के प्रयास की वजह के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।’’

इससे पहले पिछले सप्ताह ही सिंघू सीमा के पास सिख उपदेशक संत राम सिंह ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान करीब चार सप्ताह से सिंघू बॉर्डर समेत दिल्ली की अनेक सीमाओं पर डेरा डाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now