देश की खबरें | पंजाब: पटियाला में रेल पटरियों पर पूर्व सैनिकों का धरना, कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व सैनिकों का एक समूह 'वन रैंक वन पेंशन' (ओआरओपी) योजना में कथित विसंगतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने से रोके जाने पर पटियाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियों पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया जिससे कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है।

पटियाला, 25 नवंबर पूर्व सैनिकों का एक समूह 'वन रैंक वन पेंशन' (ओआरओपी) योजना में कथित विसंगतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने से रोके जाने पर पटियाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियों पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया जिससे कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें शंभू सीमा के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने से रोक दिया।

जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली, जम्मू और अमृतसर की ओर जाने वाली कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस पूर्व सैनिकों को धरना खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि करीब 250 पूर्व सैनिक सुबह शंभू रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गये, लेकिन बाद में उनकी संख्या बढ़ गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज