देश की खबरें | पंजाब चुनाव: राजनीतिक दलों ने स्थानीय प्रशासन के पूर्वाग्रह को लेकर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वाग्रही स्थानीय प्रशासन और शराब, नकद एवं मादक पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर चिंता प्रकट की है, हालांकि चुनाव आयोग स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

चंडीगढ़, 16 दिसंबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वाग्रही स्थानीय प्रशासन और शराब, नकद एवं मादक पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर चिंता प्रकट की है, हालांकि चुनाव आयोग स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

चंद्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारयों के साथ बैठक करने के बाद यह कहा। एक दिन पहले ही आयोग के सभी सदस्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां आए थे।

चंद्रा ने कहा, ‘‘ज्यादातर राजनीतिक दलों ने स्थानीय प्रशासन के पक्षपातपूर्ण व्यवहार को लेकर चिंता जाहिर की है। कुछ राजनीतिक दलों ने यह शिकायत भी कही है कि स्थानीय प्रशासन मुक्त रूप से सरकारी मैदानों में जन सभाएं करने की अनुमति नहीं दे रहा है। ’’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि राजनीतिक दलों ने नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य चुनावी तोहफों के इस्तेमाल के मद्देनजर कानून व्यवस्था बिगड़ने के बारे में अपनी चिंता जाहिर की है।

चंद्रा ने बताया कि राजनीतिक दलों ने ईवीएम के साथ 100 प्रतिशत वीवीपैट(मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट पर्ची) के उपयोग की मांग की है।

उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दिन 100 प्रतिशत ‘वेबकास्टिंग’ की भी मांग की है।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों ने दलगत भावना से ऊपर उठ कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करने को लेकर सख्त उपाय करने का अनुरोध किया है।

वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने के बारे में एक सवाल के जवाब में चंद्रा ने कहा कि यह ‘डुप्लीकेट’ वोट

को हटाने में मदद करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू