एजेंसी न्यूज

पंजाब : ईडी ने धनशोधन के मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशु के परिसरों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु और कुछ अन्य लोगों से संबंधित ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पंजाब : ईडी ने धनशोधन के मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशु के परिसरों पर छापेमारी की
ED

चंडीगढ़, 24 अगस्त : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु और कुछ अन्य लोगों से संबंधित ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लुधियाना और आसपास के लगभग 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

ईडी, खाद्य सामग्री की खरीद एवं परिवहन के ठेके में बिचौलियों के माध्यम से कथित तौर पर रिश्वत लेने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और शर्तों में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रहा है।

पंजाब सतर्कता ब्यूरो की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए मामला दर्ज किया गया था। आशु, पंजाब में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री हैं।

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).