देश की खबरें | पंजाब: कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे और आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी की प्रदेश इकाई में घुटन महसूस कर रहे हैं।
चंडीगढ़, 16 जुलाई कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे और आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी की प्रदेश इकाई में घुटन महसूस कर रहे हैं।
सेखड़ी ने यह बात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कही।
सेखड़ी बटाला विधानसभा सीट से तीन बार-1985, 2002 और 2012 में विधायक रहे और 2002-2007 में अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे।
सेखड़ी ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने छह जिलों - गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट - के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया।
सेखड़ी ने कहा, ‘‘मैं अमित शाह जी से मिला।'' उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे।
सेखड़ी ने कांग्रेस की पंजाब इकाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वहां एक ‘‘गैंग’’ काम कर रहा है और यह अन्य वरिष्ठ नेताओं से परामर्श किए बिना निर्णय ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वहां ऐसा माहौल है कि कई वरिष्ठ नेता घुटन महसूस कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)