देश की खबरें | पंजाब कांग्रेस के मामले को हल कर लिया गया: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की पंजाब इकाई से जुड़े विवाद को हल कर लिया गया है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की पंजाब इकाई से जुड़े विवाद को हल कर लिया गया है।

उन्होंने यह टिप्पणी उस दिन की है जब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया और इस मौके पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह मौजूद थे।

राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस जुड़े सवाल पर संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हल कर लिया गया है। आप देख सकते हैं।’’

सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा और संगत सिंह गिलजियान ने मुख्यमंत्री को सिद्धू के पदभार संभालने के कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए तैयार हुए।

पिछले कुछ समय से सिद्धू और अमरिंदर का टकराव चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का भी विरोध किया था और कहा था कि जब तक सिद्धू उनके खिलाफ अपमानजनक ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगेंगे वह उनसे नहीं मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी