देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री के पुत्र रनिंदर फेमा मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पुत्र रनिंदर सिंह बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर कार्यालय में पेश हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 19 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पुत्र रनिंदर सिंह बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर कार्यालय में पेश हुए।

वह अपने वकील और कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़े | ₹ 2,000 Fine For Not Wearing Mask In Delhi: कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 हजार रुपये का जुर्माना.

ईडी ने कथित तौर पर विदेश में अघोषित संपत्ति रखने के संबंध में फेमा के तहत एजेंसी द्वारा दर्ज एक मामले में रनिंदर को समन जारी किया था।

इससे पहले रनिंदर 27 अक्टूबर और छह नवंबर को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे।

यह भी पढ़े | Quota in MBBS, BDS Seats: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान- Covid वॉरियर्स के बच्चों के लिए MBBS/BDS में 5 सीटें होंगी रिजर्व.

ईडी ने 2016 में रनिंदर से पूछताछ की थी और उनसे स्विटरजरलैंड में धन के कथित अंतरण और ब्रिटिश वर्जिन द्वीपसमूह में एक न्यास और कुछ सहायक संस्थाएं खोलने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था।

विदेश में कथित रूप से संपत्ति होने के मामले की पहले आयकर विभाग ने जांच की थी।

इससे पहले रनिंदर सिंह ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था।

पिछले महीने कांग्रेस महासचिव और पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने समन के समय को लेकर सवाल उठाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now