जरुरी जानकारी | पंजाब के मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्री को गन्ना किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को निर्देश दिया कि वह राज्य की नौ सहकारी चीनी मिलों द्वारा वर्ष 2019-20 सत्र के लिए गन्ना किसानों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें।

चंडीगढ़, दो जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को निर्देश दिया कि वह राज्य की नौ सहकारी चीनी मिलों द्वारा वर्ष 2019-20 सत्र के लिए गन्ना किसानों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सहकारी चीनी मिलों की शीर्ष संस्था शुगरफेड ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पेराई सत्र 2019-20 के लिए चीनी मिलों को 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

मुख्यमंत्री ने रंधावा को बिना किसी देरी के किसानों के खातों में भुगतान हस्तांतरित करने के लिए सहकारी मिलों को निर्देश जारी करने को कहा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 100 करोड़ रुपये जारी किये जाने के साथ सहकारी चीनी मिलें पेराई सत्र 2019-20 के लिए कुल 486.23 करोड़ रुपये बकाया के मुकाबले 349.05 करोड़ रुपये का भुगतान करने में सक्षम होंगी।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

नवांशहर, बुधेवाल, मोरिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, अजनाला, नकोदर, भोगपुर और बटाला में स्थित चीनी मिलों द्वारा 2018-19 सत्र के लिए भुगतान पहले ही दिया जा चुका है।

रंधावा ने किसानों को वर्ष 2019-20 का शेष भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया है।

रंधावा ने किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कोरोनोवायरस महामारी और लॉकडाऊन के कारण सरकारी राजस्व में गिरावट के बावजूद, गन्ना किसानों के बकाया का जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\