देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता मोहिंदर सिंह गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कृषि मंत्री मोहिंदर सिंह गिल (85) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गिल का मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 17 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कृषि मंत्री मोहिंदर सिंह गिल (85) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गिल का मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने गिल को एक बहुआयामी व्यक्तित्व, एक शालीन राजनेता और एक बेहतरीन इंसान के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम किया।

यह भी पढ़े | Congress Not Part of Gupkar Alliance: रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बताया गलत, कहा- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं.

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि गिल के निधन से राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भर पाना मुश्किल है।

गिल 1971 से 1977 तक सांसद रहे और 1976 से 1979 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे।

यह भी पढ़े | 4 महीने में भारत में पहली बार सबसे कम 29 हजार दैनिक मामले.

वह 1967 में फिरोजपुर कैंट से और 1992 में बानूर से विधायक चुने गए थे।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिवंगत नेता के सम्मान में पंजाब सरकार ने मंगलवार को दिन के बाकी समय के लिए अपने कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें