एजेंसी न्यूज

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कुवैत की इमारत में आग लगने से भारतीयों की मौत पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुवैत में एक इमारत में आग लगने की घटना ने 42 भारतीयों की हुई मौत पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया.

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कुवैत की इमारत में आग लगने से भारतीयों की मौत पर दुख व्यक्त किया
Credit -ANI

चंडीगढ़, 13 जून : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुवैत में एक इमारत में आग लगने की घटना ने 42 भारतीयों की हुई मौत पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया.

अधिकारियों ने बताया कि पता चला है कि कुवैत में अल-मंगफ इमारत में आग लगने से मारे गए 49 लोगों में से 42 भारतीय हैं. एक बयान में मान ने कहा कि लोगों की जान जाना त्रासदीपूर्ण है. यह भी पढ़ें : कुवैत आग हादसा : भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए वायुसेना का विमान तैयार

उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण कई बहुमूल्य जानें चली गईं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).