देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री मान को अस्पताल से छुट्टी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रविवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह जीवाणु संक्रमण ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से पीड़ित थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 29 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रविवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह जीवाणु संक्रमण ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से पीड़ित थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अस्पताल जाकर मान का हालचाल पूछा। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी अस्पताल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार शाम धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि बैठक शाम पांच बजे मान के सरकारी आवास पर होगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मान (50) को नियमित जांच के लिए बुधवार देर रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मान के शनिवार को ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ एक जीवाणुजनित रोग है, जो मनुष्य और जानवर दोनों को प्रभावित करता है। मनुष्य संक्रमित जानवरों के मूत्र या मूत्र-दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से संक्रमित हो जाते हैं। जीवाणु त्वचा पर कट या खरोंच के माध्यम से, या मुंह, नाक और आंखों की श्लेष्म झिल्ली के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है।

शनिवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में फोर्टिस अस्पताल के निदेशक और हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आर.के. जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार के संकेत मिले हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि फुफ्फुसीय धमनी दबाव (पल्मोनरी आर्टरी प्रेशर) में वृद्धि को लेकर किये गए उपचार का अच्छा असर हो रहा है।

जसवाल ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री की फुफ्फुसीय धमनी में दबाव बढ़ने के कारण रक्तचाप अनियमित हो गया है। उन्होंने बताया कि हृदय संबंधी कुछ परीक्षण भी किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\