देश की खबरें | गुरुद्वारे पर पाकिस्तान के ‘हमले’ की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुंछ में एक गुरुद्वारे पर पाकिस्तान द्वारा किए गए ‘हमले’ की निंदा की।

चंडीगढ़, सात मई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुंछ में एक गुरुद्वारे पर पाकिस्तान द्वारा किए गए ‘हमले’ की निंदा की।

गुरुद्वारे में बुधवार को हुए इस हमले में चार सिखों की मौत हो गई।

जम्मू कश्मीर में बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम गांवों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा भारी गोलाबारी और मोर्टार से हमला किया गया, जिसमें चार बच्चों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए जबकि 57 अन्य घायल हो गए।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे और मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किए जाने के तुरंत बाद सीमा पार से भीषण गोलाबारी शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी द्वारा की गई गोलाबारी में सबसे ज़्यादा नुकसान पुंछ जिले में हुआ है और मारे गए सभी नागरिक इसी जिले के हैं। उन्होंने बताया कि 42 लोग घायल हुए हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मान ने कहा कि अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह और रूबी कौर ने एक पवित्र स्थान पर पाकिस्तान की ओर से की गई भीषण बमबारी में अपनी जान गंवा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\