देश की खबरें | पंजाब : नाले में गिरे डेढ़ साल के बच्चे को बचाने के लिए अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां पैर फिसलने के बाद नाले में गिरे डेढ़ साल के एक बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 29 सदस्यीय टीम बुधवार को भी बचाव अभियान चला रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कपूरथला (पंजाब), 10 अगस्त यहां पैर फिसलने के बाद नाले में गिरे डेढ़ साल के एक बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 29 सदस्यीय टीम बुधवार को भी बचाव अभियान चला रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 20 घंटे से बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन डेढ़ साल के बच्चे को नाले से बाहर नहीं निकाला जा सका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि बचाव दल ने नाले की तलाशी लेने के लिए उसमें से कचरा भी हटाया लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि बच्चे को नाले से बाहर निकालने तक अभियान जारी रहेगा।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की पहचान सुरजीत और मुनिशा के बेटे अभिलाष के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को हुई थी जब लड़का अपनी चार साल की बहन के साथ नाले के ऊपर रखे आधे फुट चौड़े सीमेंट के खंभे पर चलकर उसे पार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि बच्चे का पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसकी बहन ने शोर मचाया और आसपास के लोग बच्चे को निकालने के लिए वहां जमा हो गए।

मंगलवार शाम कपूरथला के उपायुक्त विशेष सारंगल के अनुरोध पर बचाव अभियान चलाने के लिए बठिंडा से एनडीआरएफ के एक दल को बुलाया गया था।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले, जेसीबी मशीन और नगर निगम के कर्मचारियों को लड़के को नाले से निकालने के अभियान में लगाया गया था। बाद में बच्चे को बचाने के लिए नाले पर बने कंक्रीट के खंभे को तोड़ने के लिए भारी मशीनरी भी तैनात की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज