जरुरी जानकारी | पंजाब मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी, 10,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। इसका मकसद शराब की बिक्री से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाना है।

चंडीगढ़, नौ मार्च पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। इसका मकसद शराब की बिक्री से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाना है।

इस संबंध में यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया।

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, ''पहली बार इससे 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी।''

चीमा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान शराब की बिक्री से राजस्व महज 6,151 करोड़ रुपये था।

मंत्री ने कहा कि नई आबकारी नीति में ड्रा के जरिए शराब की दुकानों के आवंटन की बात कही गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\