देश की खबरें | पंजाब: भाई ने की बहन की हत्या, संपत्ति को लेकर विवाद का संदेह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहन द्वारा पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगे जाने की आशंका में पंजाब के फगवाड़ा के एक गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फगवाड़ा, 12 जुलाई बहन द्वारा पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगे जाने की आशंका में पंजाब के फगवाड़ा के एक गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
निरीक्षक केवल सिंह ने कहा कि रुड़का कलां गांव में रेशम लाल (20) ने सुबह करीब चार बजे अपनी बड़ी बहन परदीप कौर (28) को गोली मार दी। इसके बाद वह गांव से भाग गया।
केवल सिंह ने कहा कि परदीप कौर के पिता कृपाल सिंह की शिकायत पर लाल के खिलाफ भादसं की धारा 302 और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि लाल के अपने माता-पिता के साथ तनावपूर्ण संबंध थे और वह लुधियाना जिले के सीहलो गांव में रहता था। कौर अपने पति से अलग होकर अपने माता-पिता के साथ रुड़का कलां में रह रही थी।
यह भी पढ़े | राजस्थान संकट पर बोले कपिल सिब्बल, क्या हम उस वक्त जागेंगे जब अस्तबल से सारे घोड़े निकल जाएंगे.
पुलिस ने कहा कि लाल अपने पिता से पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा था। उसे डर लगने लगा था कि उनकी बहन भी संपत्ति पर दावा ठोक देगी। इसलिए, उसने उसे मारने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

