देश की खबरें | पंजाब: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को 27 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला को फगवाड़ा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को 27 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला को फगवाड़ा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

ज्ञात हो कि पंजाब में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की अध्यक्षता वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। सीटों के बंटवारे के मुताबिक, राज्य विधानसभा की 117 सीटों में से भाजपा 65 और पीएलसी 37 सीटों से चुनाव लड़ेगी, जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को 15 सीटें दी गयी हैं।

भाजपा पंजाब के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है। इस प्रकार भाजपा 65 में से 61 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की पहली सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया गया था।

पार्टी की इस सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। भोआ से सीमा कुमारी, अटारी से बलविंदर कौर और बलुआना से वंदना सागवान को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने गुरदासपुर से परमिंदर सिंह गिल, बटाला से फतेह सिंह बाजवा, डेरा बाबा नानक से कुलदीप सिंह कहलों, मजीठा से प्रदीप सिंह भुल्लर, अमृतसर पश्चिम से अमित वाल्मीकि, शाहकोट से नरिंदर पाल सिंह चंडी, करतारपुर से सुरिंदर महे, जालंधर कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़, आनंदपुर साहिब से परमिंदर शर्मा, रूपनगर से इकबाल सिंह लालपुरा और चमकौर साहिब से दर्शन सिंह शिवजोत को उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि वह मात्र तीन सीट ही जीत सकी थी। वर्तमान में उसके दो ही विधायक हैं, क्योंकि एक सीट पर उपचुनाव में उसके उम्मीदवार को पराजय का मुंह देखना पड़ा था।

अमरिंदर सिंह ने भी 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है। अमरिंदर खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\