देश की खबरें | पंजाब : भाजपा प्रतिनिधिमंडल बाढ़ के मुद्दे पर राज्यपाल से मिला, किसानों के लिए मांगा मुआवजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को बाढ़ के मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत राज्य सरकार, भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद, किसानों को होने वाला नुकसान रोकने के लिए समय पर उपाय करने में "विफल" रही।

चंडीगढ़, 27 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को बाढ़ के मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत राज्य सरकार, भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद, किसानों को होने वाला नुकसान रोकने के लिए समय पर उपाय करने में "विफल" रही।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने किया।

पुरोहित से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा, "हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि इस सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए ताकि पंजाब के लोगों को पता चले कि आप सरकार की लापरवाही के कारण बाढ़ से हुए भारी नुकसान को कैसे रोका जा सकता था।"

जाखड़ ने कहा कि बाढ़ से नुकसान होता है, लेकिन आप सरकार की ''लापरवाही'' के कारण ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति को संभालने में विफल रही।

जाखड़ ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार नालों, नालियों की सफाई और तटबंधों को मजबूत करने सहित आवश्यक उपाय करने में भी विफल रही, जिसके कारण बाढ़ आई।

भाजपा नेता ने कहा कि बाढ़ की वजह से कई इलाकों में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है और भगवंत मान सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि पंजाब में राहत उपायों के लिये केंद्र सरकार द्वारा 218 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।

जाखड़ ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है, जिससे वहां फसलों की बुआई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उन किसानों को अंतरिम राहत देनी चाहिए जिनके खेतों में अभी भी पानी भरा हैं। भाजपा नेता ने उन लोगों को भी मुआवजा देने की मांग की, जिनकी फसल को बारिश और बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ।

जाखड़ ने कहा कि आप सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\