देश की खबरें | पंजाब : भूपेश बघेल शनिवार को कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल शनिवार को चंडीगढ़ में पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमृतसर, 28 फरवरी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल शनिवार को चंडीगढ़ में पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बघेल पंजाब के पार्टी सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर उनके विचार जानेंगे क्योंकि कांग्रेस का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनावों में राज्य में वापसी करना है।

बघेल शुक्रवार को अमृतसर पहुंचे और उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

उनके साथ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और अमृतसर के कुछ पार्टी नेता भी थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा।

उन्होंने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं जो पहले लोकपाल की बात करते थे लेकिन बाद में इस मुद्दे पर चुप हो गए।

बघेल ने कहा, ‘‘ केजरीवाल ने एक बार दावा किया था कि वह बदलाव लाने के लिए राजनीति में आये हैं, लेकिन अब परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है क्योंकि दिल्ली चुनाव हारने के बाद वह पंजाब से राज्यसभा में जाने की योजना बना रहे हैं। केजरीवाल अपने लिए राजनीति करते हैं, लोगों के हितों के लिए नहीं।’’

इससे पहले, वरिष्ठ नेता का अमृतसर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\