देश की खबरें | पंजाब: वाहन से टकराने के बाद सेना के जवान की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फगवाड़ा के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेना के 35 वर्षीय जवान की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
फगवाड़ा, पांच अक्टूबर पंजाब के फगवाड़ा के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेना के 35 वर्षीय जवान की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सदर पुलिस जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान बिहार निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कपूरथला में तैनात था।
यह भी पढ़े | GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- राज्यों को आज रात मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये.
सिंह ने कहा कि जब वह सड़क पार कर रहा था तो राजमार्ग पर चक हकीम गांव के जसवाल फिलिंग स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन ने जवान को टक्कर मार दी।
उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि शव को स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है उनका परिवार मंगलवार को यहां पहुंचेगा और पोस्टमार्टम उनके आने के बाद किया जाएगा।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 304 और 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)